
UP: बीजेपी महासचिव के लखनऊ में 3 दिन जमे रहने के क्या हैं सियासी मायने?
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष बुधवार दोपहर पार्टी और संगठन का फीडबैक लेने के बाद दिल्ली लौट गए लेकिन अपने इस दौरे में बीएल संतोष ने कई ऐसी मीटिंग की, जिसने कई अटकलों को भी जन्म दे दिया. चार सालों में यह पहला मौका है जब कई मंत्रियों को बुलाकर बारी बारी से फीडबैक लिया गया.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष बुधवार दोपहर पार्टी और संगठन का फीडबैक लेने के बाद दिल्ली लौट गए लेकिन अपने इस दौरे में बीएल संतोष ने कई ऐसी मीटिंग की, जिसने कई अटकलों को भी जन्म दिया. चार सालों में यह पहला मौका है जब कई मंत्रियों को बुलाकर बारी-बारी से फीडबैक लिया गया. पहले दिन 7 मंत्रियों ने बीएल संतोष से मुलाकात की थी जिसमें सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, दारा सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक सहित 7 लोग जबकि शाम को बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ डिनर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. यह मुलाकात करीब ढाई घंटे चली थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












