
UP: बीएल संतोष ने तैयार किया सरकार और संगठन का रिपोर्ट कार्ड, अब दिल्ली दरबार से रिजल्ट का इंतजार
ABP News
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने यूपी में सरकार के कामकाज, संगठन के कामकाज का फीडबैक लिया. जो फीडबैक उन्हें मिला है उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करके वो दिल्ली ले गए हैं. माना जा रहा है कि उनकी इस रिपोर्ट के आधार पर आलाकमान कुछ नए निर्देश जारी कर सकता है.
लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष 3 दिन बाद तकरीबन 52 घंटे की मैराथन बैठक करने के बाद लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए. इस 52 घंटे की मैराथन बैठक के दौरान बीएल संतोष ने सरकार से लेकर संगठन तक की थाह ली. सरकार के मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक की. पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक की. सांसद, विधायकों के साथ बैठक की. हर एक व्यक्ति से सरकार के कामकाज, संगठन के कामकाज का फीडबैक लिया. जो फीडबैक उन्हें मिला है उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करके वो दिल्ली ले गए हैं. माना जा रहा है कि उनकी इस रिपोर्ट के आधार पर आलाकमान कुछ नए निर्देश जारी कर सकता है. लगातार चला बैठकों का दौर सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष सुबह तकरीबन 9:15 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचे और इसके बाद शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला. सबसे पहले सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्रियों को बैठक के लिए बुलाया गया. पहले दिन तकरीबन पांच मंत्रियों के साथ बीएल संतोष ने मीटिंग की और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया. इसके साथ ही उन्होंने विभाग के कामकाज का फीडबैक भी लिया. संगठन के साथ कैसा समन्वय है इसका फीडबैक भी लिया गया और फिर बीएल संतोष ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक की. उन्होंने क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ मीटिंग की और फिर वो मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे जहां कोर टीम के साथ तकरीबन 3 घंटे तक मीटिंग चली.More Related News













