Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
UP: बागपत में थानेदार बना थप्पड़बाज, फरियादी को जड़ा थप्पड़, सामने आया VIDEO

UP: बागपत में थानेदार बना थप्पड़बाज, फरियादी को जड़ा थप्पड़, सामने आया VIDEO

AajTak
Sunday, September 18, 2022 06:44:02 PM UTC

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक थप्पड़बाज इंस्पेक्टर का वीडियो सामने आया है. बिनोली थाने के इंस्पेक्टर ने एक फरियादी को थाने में थप्पड़ जड़ दिए. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं विभागीय कार्रवाई की बात कही है.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक थानेदार ने एक फरियादी को थप्पड़ जड़ दिया और थाने से भगा दिया. इस मामले का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि फरियादी अपनी शिकायत लेकर बिनोली थाने पहुंचा था. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला बिनोली थाना क्षेत्र का है. यहां पांच दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी. इसकी शिकायत लेकर फरियादी पुलिस के पास गया था. आरोप है कि जब फरियादी ने थाने में अपनी पीड़ा कही तो इंस्पेक्टर विरजा राम ने उसे थप्पड़ जड़ दिया.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया. इसके साथ ही एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी पीड़ित से दुर्व्यहार नहीं होना चाहिए. अगर शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसपी बोले- जांच के बाद इंस्पेक्टर पर की जा रही है कार्रवाई

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो बिनोली थाने का है. कल गांव वालों ने एक सूचना दी थी इंस्पेक्टर विरजा राम ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से थाना परिसर में अभद्र व्यवहार किया है.

इस सूचना के बाद सीओ सिटी को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर जांच करें. उन्होंने जांच कर रिपोर्ट दी. इसके बाद इंस्पेक्टर को कल रात को ही बिनोली थाना प्रभारी के चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
कोलकाता: छत पर चल रही थी पार्टी... तभी विवाद में चलने लगी गोली, युवक की मौत

कोलकाता के पाटुली इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात छत पर पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

'मंत्री को फंसाने की सोची-समझी साजिश', नरहरी झिरवल के वीडियो पर बोले कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर वीडियो कांड और पेन ड्राइव की एंट्री ने सियासी भूचाल ला दिया है. मंत्री नरहरी झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद, जहां एक तरफ इस्तीफे की मांग उठ रही है, वहीं विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस साजिश का अंदेशा जताया है.

100 अश्लील वीडियो, 1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, अशोक खरात केस में बड़े खुलासे

महाराष्ट्र में गिरफ्तार कथित गॉडमैन अशोक खारत से जुड़े मंदिर को 2018 में राज्य सरकार से 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी. अब रेप के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद SIT जांच में करोड़ों की संपत्ति, आपत्तिजनक वीडियो और कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है.

पीएम मोदी सभी राज्यों के CM से कल करेंगे बात, वेस्ट एशिया के हालात पर होगी चर्चा

पीएम मोदी सभी राज्यों के CM से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे बात, वेस्ट एशिया के हालात पर होगी चर्चा

मुंबई में 85 लोगों ने ‘लिविंग विल’ की जताई इच्छा, पैसिव यूथेनेशिया पर चर्चा तेज

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

फूल खिले लेकिन सूनी वादियां, कश्मीर पर्यटन पर जंग का असर

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

लंच ब्रेक : अमेरिका का 'सीक्रेट' प्लान! 'खार्ग' द्वीप बनेगा जमीनी जंग का मैदान?

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है.

अब पेट्रोल पंप पर भी इस शहर में मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी

चंडीगढ़ प्रशासन ने 2026-27 की नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब पेट्रोल पंप, मॉल और बाजारों में भी शराब बिक्री की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट अनिवार्य किया गया है और बार-होटलों में अल्कोहल मीटर लगाना जरूरी होगा.

मेजर इकबाल vs रहमान डकैत... एक ही कहानी के दो विलेन, एक भौकाली दूसरा फीका क्यों?

धुरंधर 2 की थाली में जनता को सारे स्वाद मिल रहे हैं. मगर विलेन वाली कटोरी में मसाला थोड़ा कम लग रहा है. पहले पार्ट में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की याद पब्लिक को रह-रहकर आ रही है. क्या अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में कमजोर लग रहे हैं? चलिए धुरंधर के दोनों खलनायकों का एक्स रे करके देखते हैं.

केरल में PM और चुनाव आयोग के AI वीडियो पर बवाल, भ्रामक कंटेंट के लिए X और यूजर हैंडल पर केस दर्ज

केरल में प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के AI वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. PM और चुनाव आयोग को गलत तरीके से दिखाने पर X और एक यूजर हैंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती

मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.

Exclusive: IPL से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपन‍िंग सेरेमनी... जानें कैंस‍िल होने की वजह

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, यह ऐलान ओपन‍िंग सेरेमनी को लेकर है. BCCI ने साफ किया इस बार ये सेरेमनी नहीं होगी और इसकी वजह भी बताई.

महाराष्ट्र विधान परिषद में उद्धव ठाकरे की वापसी कितनी मुश्किल? समझिए महाविकास अघाड़ी की रस्साकशी

महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटें 13 मई 2026 को खाली होने जा रही हैं. महाविकास आघाड़ी की तरफ से शरद पवार को राज्यसभा भेजे जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे के लिए विधान परिषद की सीट पर दावा कर रही है, ऐसा दावा तो कांग्रेस की तरफ से भी किया जा रहा है - लेकिन तय तो नंबर गेम करेगा.

Petrol Pump Rules: एक दिन में पेट्रोल पंप से कितना खरीद सकते हैं तेल? कैन-बोतल को लेकर ये नियम  

Petrol purchase limit India: अगर किसी को 20, 50 या 200 लीटर पेट्रोल-डीजल ड्रम में चाहिए, तो इसके लिए आमतौर पर परमिट/लाइसेंस जरूरी होता है. पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत इसके नियम बने हुए हैं.

शंखनाद: देशभर में अफवाह का शोर, लोगों में पेट्रोल भराने की मची होड़

देश के अलग अलग शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लंबी कतारे हैं. लोगों के बीच अफवाह फैल रही है कि लॉकडाउन लगने वाला है, देश में पेट्रोल डीजल खत्म होने वाला है, इस अफवाह ने लोगों के बीच ऐसा खौफ पैदा किया कि देश के अलग अलग हिस्सों में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए.

दिल्ली: जाफराबाद स्टेशन पर धमाके के बाद हड़कंप, पतंग के मांझे ने अटका दी मेट्रो यात्रियों की सांसें

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, सोशल मीड‍िया पर पोस्ट क‍िया ये वीड‍ियो

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

BJP को 2024-25 में मिला सबसे ज्यादा चंदा, बाकी राष्ट्रीय पार्टियों के कुल चंदे से 10 गुना से भी ज्यादा: ADR

Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट में सामने आया है कि 2024-25 में राजनीतिक चंदे में 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. बीजेपी को 6074 करोड़ रुपये मिले, जो अन्य सभी राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे से 10 गुना ज्यादा है. कॉरपोरेट दान का हिस्सा सबसे बड़ा रहा.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ क्यों है?

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

'स्थिति बिगड़ी तो लाखों नौकरियां जाएंगी’, डरे MSME सेक्टर में काम करने वाले लोग

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीज़ल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया. वहीं पीएम मोदी शुक्रवार शाम वेस्ट एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.

पश्च‍िम बंगाल में चुनावों से पहले रामनवमी पर शोभायात्रा में क्यों फैला तनाव?

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

क्या ट्रंप के लिए युद्ध पूरी तरह गले फांस बन चुका है? देखें खबरें असरदार

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.

15 बार लूटने की कोशिश, फिर चाबी खोने से मचा हड़कंप... जानें- जगन्नाथ पुरी के रत्न भंडार में कितना सोना-चांदी

पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 48 साल बाद फिर से खोला गया है. इस ऐतिहासिक खजाने में सोने, चांदी और कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनकी जांच और डॉक्यूमेंटेशन की जा रही है। रत्न भंडार का इतिहास 12वीं सदी से जुड़ा है और इसे राजा इंद्रद्युम्न का शाही खजाना माना जाता है.

'इतनी जल्दबाजी में क्यों', महिला आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर कहा है कि राज्यों में चुनाव समाप्त हो जाने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाएं. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों के नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us