
UP: पोर्न सर्च करने वालों के लिए पुलिस के वायरल SMS का जानें सच, एडीजी ने दिए जांच के आदेश
AajTak
यूपी पुलिस ने इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करने वालों के खिलाफ एक्शन ले सकती है. इसके लिए यूपी पुलिस इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी देख रहे लोगों पर नजर बनाए हुए है. ऐसा नोटिस आपको भी एसमएस के जरिए मिल सकता है. क्या वास्तव में ये एसएमएस पुलिस की ओर से भेजा जा रहा है, या इसका सच कुछ और ही है.
उत्तर प्रदेश में अभी एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को मैसेज मिल रहे हैं, जिसमें सख्त चेतावनी दी जा रही है कि इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करने वालों पर पुलिस की नजर है. ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि अगली बार अश्लील वीडियो देखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हिंदी भाषा के साथ-साथ विदेशी भाषा में भी ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. वहीं वायरल मैसेज पर 1090 की एडीजी नीरा रावत ने जांच के आदेश दिए हैं. नीरा रावत का कहना है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों को पॉप अप मैसेज के जरिए सैनिटाइज किया जाएगा, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसी मिसकम्युनिकेशन का फायदा उठा लिया है, जिसके चलते ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










