
UP पुलिस हिरासत में मरने से पहले युवक ने अपने भाई से क्या कहा? देखिए VIDEO
AajTak
लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की कस्टोडियल डेथ का मामला सामने आया है. युवक की पहचान मोहित पांडे के तौर पर हुई है और पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश है. इस पूरे घटनाक्रम पर मोहित के भाई शोभाराम ने क्या बताया जानिए. VIDEO

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











