
UP: पालतू डॉगी हो गया गायब, लंदन से ढूंढ़ने आई मालकिन ने रखा 15 हजार का इनाम
AajTak
मेरठ के रहने वाले मिश्रा परिवार का पालतू डॉगी 24 सितंबर को गायब हो गया. काफी ढूंढ़ने के बाद भी डॉगी अगस्त का पता नहीं लग पाया है. परेशान मालकिन एक सप्ताह की छुट्टी लेकर लंदन से मेरठ पहुंच गई हैं और उसे खोजने के लिए पोस्टर भी लगाए हैं. उन्होंने डॉगी का पता लगाने वाले को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पालतू डॉगी रहस्यमयी परिस्थितियों में कहीं गायब हो गया. घर वाले डॉगी को लगातार ढूंढ़ रहे हैं. मगर, उसका कोई पता नहीं चल पाया है. लिहाजा, परेशान मालकिन उसे तलाश करने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी लेकर लंदन से मेरठ आ गई हैं.
उन्होंने पालतू डॉगी की तलाश करने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए हैं. इसके साथ ही डॉगी का पता बताने वाले को 15 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है.
माता-पिता के पास मेरठ छोड़ गई थी डॉगी
दरअसल, मिश्रा परिवार की मेघा ने 8 साल पहले दिल्ली में एक एनजीओ से डॉगी को गोद लिया था. पालतू डॉगी का नाम अगस्त है. वो करीब 8 साल का है. मेघा कुछ साल पहले दिल्ली चली गई थी और लगभग तीन साल पहले नौकरी करने के लिए लंदन चली गई थी. वह अपने पालतू डॉगी अगस्त को अपने माता-पिता के पास देखभाल के लिए छोड़ गई थी.
बीते महीने की 24 तारीख को मेघा का डॉगी उनके माता-पिता के घर से कहीं गायब हो गया. माता-पिता ने ढूंढ़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. मेघा एक सप्ताह की छुट्टी पर लंदन से मेरठ डॉगी को खोजने आई है.
डॉगी को पालने वाली मेघा मिश्रा ने बताया, "नवरात्रि के पहले दिन हमारा पालतू डॉगी अगस्त घर से चला गया. मगर, मम्मी ने मुझे नहीं बताया. उनको लग रहा था कि वह आस-पास गया होगा और जल्द ही वापस आ जाएगा. मेरा उससे बहुत लगाव है. मैंने उसको पांच साल अपने पास रखा है. वह मेरे सपने में भी आता था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










