
UP: पंडाल में मौजूद थे 300 लोग, अचानक मची चीख-पुकार, भीषण त्रासदी में बदल सकता था भदोही अग्निकांड
AajTak
यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग की घटना में मृतकों की संख्या 3 हो गई है. इस हादसे में 64 लोग बुरी तरह झुलसे हैं. 42 को वाराणसी रेफर किया गया. 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी, 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और 3 को आईसीयू में भर्ती कराया गया.
उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए अग्निकांड में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. 64 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. भदोही में हुआ हादसा भीषण त्रासदी में भी बदल सकता था, क्योंकि जिस समय ये घटना हुई वहां 300 लोग मौजूद थे. मां दुर्गा की आरती चल रही थी और पंडाल में मौजूद लोग आरती में मगन थे.
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पूजा पंडाल की झांकी में नाटक का मंचन किया जा रहा है. पंडाल में काफी भीड़ है. कई महिलाएं अपने बच्चों को कंधों पर बैठाकर झांकी दिखा रही हैं. इस बीच झांकी के दाहिने तरफ से आग की लपटें दिखनी शुरू होती हैं. लोगों का ध्यान इस तरफ जाता है और चीख-पुकार मच जाती है.
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,'रात के करीब 9 बज रहे थे. दुर्गा पूजा पंडाल में आरती चल रही थी. करीब 300 लोग मौजूद थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. अचानक पंडाल में आग लग गई.
पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस-प्रशासन ने लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया. एंबुलेंस बुलाई गई और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ.
रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देर तक चलने के बाद 64 लोगों के झुलसने की बात सामने आई. 42 को वाराणसी रेफर किया गया. इनमें से 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी, 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और 3 को आईसीयू में भर्ती कराया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












