
UP पंचायत चुनाव: वोटरों को लुभाने की कोशिश, पूड़ी सब्जी, हलवाई बर्तन सभी को थाने ले आई पुलिस
AajTak
मामला अलीगढ़ जिले के साथिनी गांव का है. पंचायत चुनावों में अपने पक्ष में वोट देने के लिए पूड़ी सब्जी का लालच देने से पहले ही पुलिस टीम ने पूड़ी-सब्जी भगोने सहित हलवाई के अन्य सामान को जब्त कर लिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इतना ही नहीं पूड़ी सब्जी की दावत देने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज की गई है.
उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव हो रहे हैं जिसमें वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कोई शराब दे रहा तो कोई लोगों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए पैसे बांट रहा और कोई भंडारा कर रहा है. ऐसे ही एक प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्हें पूरी और पनीर की सब्जी खिलाने का प्रबंध कर रहे थे लेकिन उनकी सारी तैयारी धरी रह गई. पुलिस ऐन मौके पर उस जगह पहुंच गई जहां वोटरों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जा रही थी. दरअसल यह मामला अलीगढ़ जिले के साथिनी गांव का है. पंचायत चुनावों में अपने पक्ष में वोट देने के लिए पूड़ी सब्जी का लालच देने से पहले ही पुलिस टीम ने पूड़ी-सब्जी भगोने सहित हलवाई के अन्य सामान को जब्त कर लिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इतना ही नहीं पूड़ी सब्जी की दावत देने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज की गई है. प्रत्याशी द्वारा वोटरों को लुभाने की कोशिश करने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी ने तीन गाडियों समेत दावत के पूरे सामान को ज़ब्त कर लिया है. इसके अलावा निवर्तमान प्रधान सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












