
UP: छात्र की पिटाई के बाद छात्रसंघ का प्रदर्शन, बोले- चौकी इंचार्ज को हटाओ
AajTak
मिर्जापुर में एक युवक को जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय रास्ते में चाय पीना महंगा पड़ा. युवक का आरोप है कि बिना बात के पुलिस ने उसकी पिटाई की और 151 में चालान कर दिया. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि किसी की पिटाई नहीं हुई है.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक युवक को जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय रास्ते में चाय पीना महंगा पड़ा. युवक का आरोप है कि बिना बात के पुलिस ने उसकी पिटाई की और 151 में चालान कर दिया. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि किसी की पिटाई नहीं हुई है. इस घटना से गुस्साए छात्रों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. छात्रों ने कटरा कोतवाली के इंचार्ज को न हटाने पर थाना और जिला मुख्यालय घेरने की चेतावनी दी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












