
UP: घर में पिता संग बैठी बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर मिला सिर
AajTak
उत्तर प्रदेश के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज में तेंदुए ने दो बच्चों को अपना निवाला बनाया.
उत्तर प्रदेश बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज में तेंदुए ने दो बच्चों को अपना निवाला बनाया. आदमखोर तेंदुए की दहशत की वजह से गांव के लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए. इसके बाद वन विभाग ने आदमखोर को पकड़ने के लिए दो पिंजड़े लगा दिए, जिसमें तेंदुआ फंस गया. तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है. तेंदुए के हमले में जान गवां चुके बच्चों के परिवार को वन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. (बहराइच से राम बरन चौधरी की रिपोर्ट) कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ अंतर्गत मोतीपुर रेंज के चंदनपुर गांव में पिछले तीन दिनों से आदमखोर तेंदुए की दहशत कायम थी. उसके आतंक से जंगल के सीमावर्ती लगभग आधा दर्जन गांव के लोगों की रातों की नींद और दिन सुकून गायब हो चुका था. पहली घटना बीती 30 जुलाई की है. चंदनपुर गांव के खाले बढ़ैया मजरे के राम मनोरथ बाजार शाम के समय दवा लेकर घर आ रहे थे. तभी तेंदुए ने उन पर हमला बोला और उनकी गोद से सात साल के बेटे को झपट लिया. तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












