
UP: कोरोना संकट के बीच उन्नाव में 16 सरकारी डॉक्टरों का सामूहिक इस्तीफा
AajTak
कोरोना संकट के बीच प्रशासन के तानाशाही रवैये और विभागीय उच्च अधिकारियों के असहयोग के कारण उन्नाव के 16 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.
कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 16 सरकारी डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले डॉक्टर अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी हैं. उनका आरोप है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गलत ढंग से बात करते हैं. प्रशासन के तानाशाही रवैये और विभागीय उच्च अधिकारियों के असहयोग के कारण उन्नाव के 16 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दिया है. सीएमओ डॉ. आशुतोष के न मिलने पर उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












