
UP की इन सीटों पर लोगों ने कांग्रेस को कम, NOTA को दिए अधिक वोट
AajTak
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कुल मिलाकर 2 सीट मिली हैं. पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले भी काफी खराब रहा. कई सीटों पर तो कांग्रेस NOTA से भी पीछे रह गई गई.
NOTA vs Congress UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार आ गई है. बीजेपी को अकेले 255 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस को यूपी में महज 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा.
यूपी में 10 से ज्यादा सीटें ऐसी रहीं जहां कांग्रेस को NOTA से भी कम वोट मिले हैं. कांग्रेस की स्थिति यूपी में लगातार खराब होती जा रही है. कांग्रेस ने यूपी चुनाव में जो दो सीट जीती हैं. उनमें प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट शामिल है, जो कांग्रेस का अजेय दुर्ग रही है. यहां से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना ने जीत दर्ज की.
महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट से बेहद कांटे के मुकाबले में कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के बजरंग बहादुर को 1,246 वोटों से परास्त किया. 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटें जीतीं थी, वहीं 2012 में कांग्रेस के खाते में 22 सीटें थीं. हालांकि इस बार कांग्रेस ने ये चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा था, जिसमें महिला प्रत्याशियों को खूब टिकट बांटें गए थे.
महिलाओं के लिए कांग्रेस ने अपने मेनिफिस्टो में भी कई बड़ी घोषणाएं की थीं. कांग्रेस की इस चुनाव में कैंपेन लाइन "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" था. महिलाओं को लेकर जिस तरह के वादे कांग्रेस ने किए थे, उसकी कई राजनैतिक विश्लेषकों ने तारीफ की थी. हालांकि, चुनावी नतीजों पर इसका असर नजर नहीं आया.
नोटा पड़ा कांग्रेस पर भारी यूपी के वोट शेयर की की बात की जाये तो NOTA के बटन पर 637,304 लोगों ने वोट दिया. जो कुल वोट शेयर का 0.7% रहा. अब बताते हैं आपको उन सीट के बारे में जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले.
राज्यवार NOTA का क्या रहा हाल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









