
UP: कमलनाथ के बयान '...अखिलेश-वखिलेश' पर शिवपाल ने कांग्रेस को दी नसीहत
AajTak
मध्य प्रदेश में कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी 'अरे भई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश...' पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा, कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उनको मिलकर चलना पड़ेगा. समाजवादी पार्टी को भी मिलना पड़ेगा. बिना समाजवादी पार्टी के कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हटा नहीं सकती है.
सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टिप्पणी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बयानबाजी को लेकर शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगानी चाहिए. शिवपाल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार को सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे.
मध्य प्रदेश में कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी 'अरे भई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश...' पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा, कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उनको मिलकर चलना पड़ेगा. समाजवादी पार्टी को भी मिलना पड़ेगा. बिना समाजवादी पार्टी के कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हटा नहीं सकती है.
'अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है...'
वहीं, अजय राय के बयान पर शिवपाल ने कहा, देखिए कांग्रेस को इन छोटे नेताओं पर रोक लगानी चाहिए. कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है तो विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- 'जिसने पिता का सम्मान नहीं किया, वह हमारा क्या करेगा', अखिलेश के 'चिरकुट' पर बोले अजय राय
शिवपाल ने कहा कि सबको इकट्ठा करना होगा और मध्य प्रदेश में जो वादा किया था उस पर कायम रहना चाहिए था. उधर, ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि वो बहुत हल्के आदमी हैं. उनके बारे में बहुत कुछ कह चुका हूं. उनका कोई ठिकाना नहीं है. बार-बार उनकी क्या ही बात करना.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












