
UP: कपड़े उतारकर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत, SHO बोला फोन मत काटना वर्ना...
AajTak
UP News: पीलीभीत में एक SHO ने विधवा महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत की. इस दौरान उसे धमकी दी कि फोन काटा, तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आरोपी एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया. विभागीय जांच के साथ बरेली पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक विधवा महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करना थाना प्रभारी का महंगा पड़ा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने घुंघचिआई थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं.
दरअसल, बरेली की एक विधवा महिला के दो छोटे बच्चे हैं और मजदूरी कर वह उनका लालन-पालन करती है. महिला ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 5 मई को वह अपने घर पर थी. शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके नंबर पर एक फोन आया. शख्स ने अपना नाम राजेंद्र सिंह बताया. साथ ही दरोगा होने का रौब झाड़ने लगा. वीडियो कॉल पर गंदी और अश्लील बातें करने के बाद सेक्स करने की बात कहने लगा.
थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल पर महिला के सामने उतारे कपड़े
महिला ने बताया कि इसके बाद उसी नंबर से शाम करीब साढ़े 6 बजे फिर से एक वीडिया कॉल आई. इसमें वह वर्दी उतारकर मेरे सामने नंगा खड़ा हो गया. अश्लील हरकतें करने के बाद मुझे धमकी दी. कहा कि फोन काटा, तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा. मेरे पास उसके ऑडियो और फोटो मौजूद हैं.
दरोगा राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया
पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना बारादरी में दर्ज कराई. जैसे ही इस मामले की जानकारी पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को लगी, तो उन्होंने तत्काल दरोगा राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया. विभागीय जांच के साथ बरेली पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











