
United Kingdom: एक थीं ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-2...'दंगल' का स्पेशल लंदन एडिशन
AajTak
पूरा ब्रिटेन अपनी महारानी एलिजाबेथ-II को नम आंखों से विदाई देने के लिए तैयार है. थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार होगा. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर से 2000 मेहमान जुटे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं. महारानी को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा. एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय सम्मान को 21वीं सदी का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है. इस आयोजन में शामिल होने के लिए रूस और बेलारूस को छोड़कर बाकी लगभग सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है. चित्रा त्रिपाठी के साथ देखिए 'दंगल' का स्पेशल लंदन एडिशन.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












