
UNHRC में चीन के खिलाफ भारत ने क्यों नहीं किया वोट? विदेश मंत्रालय ने बताई वजह
AajTak
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में गुरुवार को चीन के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बनाई. विदेश मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा है कि भारत हमेशा से ही 'Country-Specific Resolutions' पर विश्वास नहीं जताता है. सिर्फ बातचीत के जरिए समाधान पर जोर दिया जाता है.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में गुरुवार को चीन के खिलाफ लाया गया एक प्रस्ताव गिर गया. चीन के उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर पश्चिमी देशों ने एक प्रस्ताव तैयार किया था. लेकिन कल उस प्रस्ताव को UNHRC में पर्याप्त वोट नहीं मिले और उसे खारिज करना पड़ गया. बड़ी बात ये रही कि भारत ने तो वोटिंग प्रक्रिया में ही हिस्सा नहीं लिया. उसके साथ कुछ दूसरे देशों ने भी वोटिंग से दूरी बना ली.
भारत ने चीन के खिलाफ वोट क्यों नहीं किया?
अब विदेश मंत्रालय ने एक जारी बयान में साफ कर दिया है कि भारत कभी भी 'Country-Specific Resolutions' में विश्वास नहीं जताता है. कहा गया है कि भारत हमेशा से ही मानवाधिकारों का सम्मान करता है. वहीं भारत का UNHRC में इस मुद्दे पर वोट ना देना उसकी पुराने स्टैंड के अनुरूप है जहां स्पष्ट कहा गया है कि 'Country-Specific Resolutions' कभी भी मददगार साबित नहीं होते हैं. ऐसे में मामलों में भारत का यही स्टैंड है कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए.
बयान में भारत ने ये भी साफ कर दिया है कि उसे उइगर मुस्लिमों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी है. वो उनके अधिकारों का सम्मान भी करता है. उम्मीद जताई गई है कि उपयुक्त पार्टी इस मसले को सुलझा लेगी.
कौन लाया था चीन के खिलाफ प्रस्ताव?
जानकारी के लिए बता दें कि कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड आइसलैंड, स्वीडन, यूके और अमेरिका जैसे देश चीन के खिलाफ एक प्रस्ताव लेकर आए थे. इस प्रस्ताव को तुर्की जैसे देशों ने भी अपना समर्थन दे दिया था. मुद्दा ये था कि चीन के Xinjiang क्षेत्र में उइगर मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है. लेकिन वोटिंग वाले दिन चीन, पाकिस्तान नेपाल जैसे कई दूसरे देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाला, वहीं भारत, ब्राजील, मेक्सिको, यूक्रेन और आठ अन्य देशों ने वोटिंग से ही दूर बना ली.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










