UNGA on Myanmar: संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार पर आए प्रस्ताव से क्यों दूर रहा भारत, ये है बड़ा कारण
ABP News
संयुक्त राष्ट्र की आमसभा की बैठक में म्यांमार में लोकतंत्र बहाली के लिए एक प्रस्ताव पास हुआ. इसमें भारत ने भाग नहीं लिया. भारत ने वोट में शामिल नहीं होने के अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रस्ताव में भारत के दृष्टिकोण को शामिल नहीं किया गया है.
म्यांमार पर बुलाए गए संयुक्त राष्ट्र की आमसभा की बैठक (UN General Assembly resolution on Myanmar) में भारत ने वोट देने से इंकार कर दिया. म्यांमार में लोकतंत्र बहाली के लिए बुलाई गई बैठक में संयुक्त राष्ट्र में एक मसौदा पेश किया गया था जिसमें सभी देशों को वोट करना था. भारत ने कहा, मसौदा प्रस्ताव में भारत का दृष्टिकोण परिलक्षित नहीं था. भारत ने कहा, अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय म्यांमार में शांतिपूर्ण समाधान चाहता है तो उसे म्यांमार के पड़ोसी देशों के दृष्टिकोण को इसमें शामिल करना महत्वपूर्ण है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली के लिए भारत लगातार प्रयास जारी रखेगा इस बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरूमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा है कि म्यांमार पर भारत की स्थिति एकदम साफ और सुसंगत रही है. हमने म्यांमार के घटनाक्रम पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. हम म्यांमार में हिंसा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं और ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने का आह्वान करते हैं.More Related News













