
Under-19 Cricket World Cup: कैसा रहा टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर... देखें Photos
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. जूनियर टीम इंडिया को रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने के लिए 5 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है.
भारतीय टीम ने बुधवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. जूनियर टीम इंडिया को अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने के लिए 5 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है. फाइनल मुकाबला एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को करीबी मुकाबले में 15 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप में यह 8वां और इंग्लैंड का दूसरा फाइनल है.
टीम इंडिया ने अपने इस अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुयाना में की थी. ग्रुप B के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हराया था. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में हीरो बने थे कप्तान यश धुल और मैन ऑफ द मैच विकी ओस्तवाल. यश ने 82 रनों की पारी खेली थी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए थे और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 187 रनों पर समेट दिया था. यश के साथ विकी ने 5 और राज अंगद बावा ने 4 विकेट झटककर जूनियर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.
टीम इंडिया को दूसरे ग्रुप मुकाबले से पहले कोरोना संक्रमण भी झेलना पड़ा. कप्तान यश धुल समेत कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए थे, लेकिन नए कप्तान निशांत सिंधु के नेतृत्व में भारत ने आयरलैंड को 174 रनों सो रौंदा था. इस मुकाबले में टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेलकर टीम को 307 रनों तक पहुंचाया था. अंगकृश रघुवंशी (79), हरनूर सिंह (88), राज अंगद बावा (42), निशांत सिंधु (36), राजवर्धन हंगारगेकर (39) ने अपनी पारियों से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में आयरलैंड मात्र 133 रनों पर सिमट गई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









