
Umesh Nath Maharaj: आखिर कौन हैं बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज? जिन्हें राज्यसभा कैंडिडेट बनाकर BJP ने चौंकाया
AajTak
Umesh Nath Maharaj: हैरानी की बात यह है कि बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज ने मीडिया से कहा, मुझे खुद आप सभी लोगों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई है. मुझे पहले से इसके बारे में कुछ पता नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि मैं अभी-अभी अपने दैनिक पूजन पाठ आदि कार्यों से निवृत्त हुआ हूं
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इन उम्मीदवारों में एक चौंकाने वाला नाम वाल्मिकी धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेशनाथ जी महाराज का है. उज्जैन के वाल्मिकी धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. हैरानी की बात यह है कि मीडिया के सवाल पर बाल योगी संत उमेश नाथ ने कहा, मुझे खुद आप सभी लोगों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई है. मुझे पहले से इसके बारे में कुछ पता नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि मैं अभी-अभी अपने दैनिक पूजन पाठ आदि कार्यों से निवृत्त हुआ हूं और आप सभी लोगों से मुझे अपने राज्यसभा सांसद पद के लिए प्रत्याशी सूचना प्राप्त हुई है. देखें Video:-
बाल योगी संत ने कहा, जब भी महाकाल किसी को कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो वे स्वयं उस कार्य को निभाते हैं. मेरे 60 वर्ष साधु और संन्यासी जीवन में बीत गए हैं और अब मुझे यह जब दायित्व मिला है तो मैं सत्य- निष्ठा, मन- वचन और कर्म से उसका निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा. देश के सभी साधु संतो से आशीर्वाद प्राप्त करूंगा और इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों से परामर्श लेकर मैं इसे अच्छे से निभाऊंगा.
अमित शाह भी मिलने आ चुके
राज्यसभा उम्मीदवार बने उमेश नाथ जी महाराज के जीवन की बात की जाए तो वह वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह शख्स हैं जिनके पास संघ प्रमुख मोहन राव भागवत से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री और तमाम दिग्गज आशीर्वाद लेने भी आ चुके हैं. ऐसा भी सुनने में आया है कि पिछले सिंहस्थ कुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता नहान भी किया था.
1964 की उम्र से साधु
बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज साल 1964 यानी बाल्यावस्था से साधु हैं. माता-पिता ने महायोगी श्री गोरक्षनाथ जी के धूनी पर जन्म लेने के बाद ही अपने बेटे को वहीं सौंप दिया था, तब से आज तक वे संन्यासी जीवन जी रहे हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






