
Ukraine War: कीव में कौन है इंडियन रेस्टारेंट मालिक, जो 75 दिनों से चला रहा लंगर
AajTak
Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन जंग बीतते दिनों के साथ और ज्यादा खूनी होती जा रही है. अब रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन की तरफ से उसपर हमला हुआ है, जिसमें एक रूसी नागरिक की मौत हो गई है, वहीं छह लोग जख्मी हैं. जख्मी लोगों में एक नाबालिग भी शामिल बताया गया है. कीव में जंग के हालातो के बीच एक भारतीय होटल के मालिक हैं जो कई दिनों से लोगों को लंगर बांट रहे है. आजतक संवाददाता ने बात की होटल मालिक कुलदीप से और जाना कि ऐसा वो कब से और क्यों कर रहे हैं. जंग के बीच जहां हर कोई वहां से सुरक्षित लौट जाना चाहता है वहीं कुलदीप बेघर भूखे लोगों की मदद कर रहे हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











