
Ukraine-Russia War: रूस के ताबड़तोड़ हमलों पर यूक्रेन का करारा जवाब, चेचेन्या गार्ड का दस्ता नेस्ताबूद
AajTak
Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज चौथा दिन है. भीषण लडाई चल रही है और अब निशाने पर कीव है. रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्ध चौथे दिन भी जारी है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन हर तरीके से यूक्रेन पर हमला बोलने को तैयार नजर आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने युद्ध के मैदान में चेचन विशेष बल को उतारा है. जिसके बाद यूक्रेन के ताबड़तोड़ हमलों पर यूक्रेन ने करारा जवाब दिया है. यूक्रेन का कहना है कि उन्होंने रूस का पूरा दस्ता ढेर कर दिया है. आप भी इस वीडियो में देखें कि कैसे यूक्रेन कर रहा रूस का सामना.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











