
Ukraine Russia War: रूसी सेना की तबाही से क्रेमलिन का इनकार, कहा- अस्पताल पर हमने कोई बमबारी नहीं की
AajTak
Ukraine Russia War: यूक्रेन रूसी सेना की बमबारी से कराह रहा है. हाल ही में ईस्टर्न यूक्रेन के शहर मारियूपोल में एक अस्पताल पर बमबारी हुई थी. इस बारे में जेलेंस्की ने रूसी सेना पर कड़ा हमला किया था. लेकिन क्रेमलिन ने इस घटना से इनकार कर दिया है.
Ukraine Russia War: 24 फरवरी की सुबह यूक्रेन के लिए तबाही की शुरुआत भर थी, जब रूस ने ताबड़तोड़ हमलों की शुरुआत की थी. ये जंग अभी तक खत्म नहीं हुई है. तबाही का दौर जारी है. जंग में रूसी सेना ने यूक्रेन के तमाम सरकारी इमारतें, स्कूल, अस्पताल और शहर खंडहर में तब्दील कर दिए. रूस ने जो तबाही मचाई अब उससे कदम भी खींचने लगा है. बता दें कि रूस ने मारियूपोल शहर में एक अस्पताल पर बमबारी पर अपना रुख बदल लिया है.
एजेंसी के मुताबिक, बीते दिन यानी गुरुवार को क्रेमलिन की ओर से एक बयान जारी किया था, इसमें साफ तौर पर इस बात से इनकार किया गया है कि रूसी सेना ने अस्पताल पर बम बरसाया था. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि बुधवार को एक अस्पताल पर हुए बम विस्फोट में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई. साथ ही रूस के इस दावे को खारिज कर दिया कि वहां कोई मरीज नहीं था.
जेलेंस्की बोले- पुतिन आत्मविश्वास से झूठ बोलते हैं
जेलेंस्की ने कहा कि हमेशा की तरह वे (पुतिन) आत्मविश्वास से झूठ बोलते हैं. साफ है कि जब से रूस ने जंग का बिगुल बजाया है, तब से दुनियाभर में इसकी निंदा हो रही है. एजेंसी के मुताबिक जेलेंस्की के बयान के बाद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने इस जंग में आम नागरिकों को टारगेट नहीं किया है, न ही उन पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि क्रेमलिन इस घटना की जांच करेगा.
अस्पताल पर टारगेट किया गया
पेसकोव ने कहा कि हम इस संबंध में अपनी सेनाओं से पूछेंगे कि क्या उन्होंने किसी अस्पताल को टारगेट किया है. क्योंकि जंग के मैदान में क्या हुआ इस बारे में कुछ भी कह पाना बहुत जल्दबाजी होगी. बेहतर होगा कि सेना से इस बारे में पुष्टि कर ली जाए. हालांकि कुछ रूसी अधिकारियों ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि रूसी सेना ने अस्पताल पर बमबारी की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








