
Ukraine-Russia War: पिता की कब्र पर जा गिरा था रूसी रॉकेट, पुतिन से बदला लेने को इस यूक्रेनी ने उठाई बंदूक
AajTak
Ukraine-Russia War : रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की भी रूस को खुली चुनौती देकर अपनी सेना के जवानों और युद्ध में उनका साथ दे रहे नागिरकों को हौसला बढ़ा रहे हैं. वह आम नागरिकों से भी जंग में मदद करने अपील कर रहे हैं. उनकी अपील के बाद सेना में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं.
रूस ने अपने हमलों में यूक्रेन के लोगों को इतने गहरे जख्म दिए हैं कि हजारों की संख्या आम नागरिक भी रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेनी सेना का साथ देने के लिए सामने आ रहे हैं. ट्रेन से कीव जा रहे ऐसे ही एक नागरिक व्लादिमीर से आजतक की रिपोर्टर ने बात की. व्लादिमीर ने बातचीत में बताया कि वह पोलैंड में अपने रिश्तेदारों को सुरक्षित पहुंचाने के बाद यूक्रेन सेना का इस युद्ध में साथ देने के लिए कीव जा रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











