
Ukraine Russia War: जंग के बीच सोमवार को फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे दोनों देश, क्या रुकेगा हमला?
AajTak
Ukraine Russia War: युद्ध को लेकर हालात हर पल बदल रहे हैं. बीते 11 दिन से 2 देश जंग लड़ रहे हैं. 2 दौर की बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी समाधान पर नहीं पहुंचे है. अब सोमवार को रूस और यूक्रेन तीसरे दौर की वार्ता करेंगे.
Ukraine Russia War: यूक्रेन रूस जंग के बीच दोनों देशों में वार्ता का दौर भी जारी है. लिहाजा दोनों देशों के बीच अभी तक 2 दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन अब तीसरे चरण की बातचीत के लिए रूस और यूक्रेन एक बार फिर से कल चर्चा की मेज पर आएंगे. हालांकि इससे पहले हुई दोनों बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकला था. ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों देश युद्ध के बीच बात करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











