
Ukraine Russia War: अमेरिका का रूस पर एक और प्रतिबंध, जो बाइडेन ने रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर रोक लगाई
ABP News
Ukraine Russia War: जो बाइडेन ने कहा, 'हम इतिहास में आर्थिक प्रतिबंधों के सबसे महत्वपूर्ण पैकेज को लागू कर रहे हैं, और यह रूस की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाएगा.'
Ukraine Russia War: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में रूसी तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं." गौरतलब है कि जब से यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.
यह घोषणा करते हुए बाइडेन ने कहा, "हम इतिहास में आर्थिक प्रतिबंधों के सबसे महत्वपूर्ण पैकेज को लागू कर रहे हैं, और यह रूस की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाएगा." जो बाइडेन ने कहा, "हम इस प्रतिबंध के साथ आगे बढ़ रहे हैं, यह समझते हुए कि हमारे कई यूरोपीय सहयोगी और भागीदार हमारे साथ शामिल होने की स्थिति में नहीं हो सकते हैं."













