
Ukraine-Russia Crisis: यूकेन में रूसी समर्थक विद्रोहियों की गोलीबारी में 2 सैनिकों की मौत, बढ़ी टेंशन
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. शनिवार को यूक्रेन की ओर से दावा किया गया कि रूसी समर्थक अलगाववादियों की ओर से गोलीबारी की गई है. कहा गया है कि गोलीबारी में यूक्रेन के दो सैनिक मारे गए हैं.
यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों की ओर से गोलीबारी की गई है. गोलीबारी में यूक्रेन के दो सैनिकों के मारे जाने की खबर है. यूक्रेनी सेना ने कहा कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों की ओर से की गई गोलाबारी में दो सैनिक मारे गए और चार घायल हो गए. रूस समर्थकों की इस कार्रवाई ने इस सप्ताह हिंसा की आशंकाओं को जन्म दे दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











