
Ukraine Crisis: यूक्रेन में छात्र की मौत पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार के पास कोई योजना नहीं
AajTak
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन की मौत की खबर मिली. मेरी संवेदनाएं परिवार और मित्रों के साथ हैं. मैं फिर कहूंगा कि भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना बनानी चाहिए. हर मिनट कीमती है.
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. मंगलवार को यूक्रेन के खारकीव में ऐसे ही हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र कर्नाटक का रहने वाला था. अब इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










