
UAE में हाई स्कूल पास को 3 लाख की सैलरी! अधिकारियों ने बताया सच
AajTak
यूएई में सरकारी नौकरी की भर्ती को लेकर रिपोर्ट्स वायरल हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया कि बिना किसी मेडिकल डिग्री के राष्ट्रीय एम्बुलेंस प्राधिकरण युवाओं को अच्छी सैलरी पर नौकरी दे रहा है. लेकिन जल्द ही प्राधिकरण ने इन खबरों का खंडन कर दिया है.
संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एम्बुलेंस प्राधिकरण से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें कहा जा रहा है कि बिना किसी अनुभव के यूएई के हाई स्कूल पास लोगों के लिए 150 पद पर भर्तियां की जाएंगी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि चुने हुए लोगों को पैरामेडिक्स बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. इन लोगों को वेतन के रूप में कम से कम 14,500 दिरहम यानी करीब 2 लाख 97 हजार रुपये का पैकेज देने की बात कही गई है. الإسعاف الوطني يدعو الى تحري الدقة واستقاء المعلومات من مصادرها نافيا صحة ما تم نشره بصحيفة محلية ويتم تداوله في بعض حسابات التواصل الاجتماعي عن طرحه 150 شاغراً للكوادر المواطنة من حملة مؤهل الثانوية العامة لتأهيلهم للعمل في مهنة مسعف دون شرط الخبرة وراتب يبدأ من 14500 د.إ(1- 3) pic.twitter.com/f0Lap7tXlc

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









