
UAE के नए वीकेंड को लेकर ईसाई खुश लेकिन कई मुस्लिम क्यों नाराज?
AajTak
यूएई में नए वीकेंड को लेकर वहां रहने वाला ईसाई समुदाय काफी खुश है. अब वे अपने पवित्र दिन रविवार को प्रार्थना के लिए चर्च में जा पा रहे हैं जिसे लेकर वो यूएई सरकार के आभारी हैं. लेकिन देश का मुस्लिम समुदाय शुक्रवार की छुट्टी आधे दिन करने को लेकर नाराज है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नए वीकेंड को लेकर जहां एक तरफ मुसलमान नाराज हैं. वहीं, दूसरी तरफ वहां रहने वाले विदेशी, खासकर ईसाई काफी खुश हैं. ईसाई इस नए वीकेंड के कारण अब ईसाई धर्म के पवित्र दिन यानी रविवार को चर्च में प्रार्थना कर पा रहे हैं. पहले यूएई में वीकेंड शुक्रवार और शनिवार को होता था लेकिन अब इसे बदल कर ढाई दिन का कर दिया गया है. यूएई में अब वीकेंड शुक्रवार की दोपहर से शुरू होकर रविवार तक चलता है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









