
TWS Review: भीड़ से अलग, लेकिन सभी लोगों के लिए नहीं हैं ये ईयरबड्स
AajTak
Astell&Kern AK UW100MKII Review: भारतीय मार्केट में Astell & Kern नया नाम है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी अपनी एक अलग पहचान है. ये कंपनी शानदार ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाती है, जो काफी प्रीमियम बजट में आते हैं. भारतीय मार्केट में कंपनी के कई प्रोडक्ट्स आते हैं, जिसमें से एक AK UW100MKII हम पिछले कुछ वक्त से यूज कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसका रिव्यू.
Astell & Kern भारतीय बाजार में नया है, लेकिन ये ब्रांड कोरियन मार्केट में बहुत पॉपुलर है. इसे प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जाना जाता है. ग्लोबल मार्केट में भी इस ब्रांड की काफी फैन फॉलोइंग है. शायद यही वजह है कि ब्रांड के प्रोडक्ट्स ज्यादा बजट में आता है. पिछले कुछ दिनों से हम इसके ईयरबड्स यूज कर रहे हैं, जो ब्रांड का एंट्री लेवल प्रोडक्ट है.
हम बात कर रहे हैं AK UW100MKII की. ऐसा नहीं है कि ये बड्स अभी लॉन्च हुए हैं. कंपनी ने इन्हें भारतीय बाजार में साल 2024 की आखिरी तिमाही में लॉन्च किया था, लेकिन इसके ऐप को लेटेस्ट अपडेट अब मिला है, जिसके वजह से इन्हें सभी डिवाइसेस के साथ यूज किया जा सकता है.
लेटेस्ट अपडेट के बाद ये ऐप Android 14 और उससे नीचे के वर्जन पर भी काम करेंगे, जो पहले सिर्फ Android 15 के सपोर्ट के साथ आता था. वहीं iOS पर आपको इस तरह की कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी. डिजाइन की बात करें तो ये डिवाइस (केस) देखने में काफी मिनिमलिस्टिक है.
इसका बॉक्स हेक्सागन डिजाइन के साथ आता है, जो इसके बड्स पर भी देखने को मिलता है. ऐसे बड्स आपने गेमिंग करने वालों के पास देखे होंगे, जो सामान्य लोगों के हाथ में शायद ही नजर आते हैं. डिजाइन थोड़ा बल्की लगता है. वहीं इसकी फिटिंग अच्छी है, लेकिन बड्स के डिजाइन की वजह से कॉन्फिडेंस नहीं आता है.
ये बड्स कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स के साथ आते हैं. इसमें आपको Knowles Balanced Armature ड्राइवर मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में नहीं आते हैं. बड्स में आपको 32-bit AKM DAC और दो मैक्रोफोन्स मिलते हैं. हालांकि, इसमें जरूरी फीचर मिसिंग हैं. हम बात कर रहे हैं ANC की. इसकी जगह कंपनी ने एम्बिएंट मोड दिया है, जिससे आपको आसपास क्या हो रहा है इसका पता चलता रहता है.
यह भी पढ़ें: uBreathe Life Air Purifier Review: घर में मिलेगी 'बगीचे' वाली ताजी हवा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











