
Twitter: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी हुआ ये नया फीचर, काफी दिनों से था इंतजार
AajTak
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए DM सर्च बार फीचर को जारी किया है. दो साल पहले इस फीचर को कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए जारी किया था.
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए DM सर्च बार फीचर को जारी किया है. दो साल पहले इस फीचर को कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए जारी किया था. अब Twitter यूजर्स एंड्रॉयड ऐप में यूजर्स के नाम या ग्रुप्स से DM सर्च कर सकते हैं. Twitter DM सर्च टूल का इम्प्रूव वर्जन भी जारी करने वाला है. Twitter DM में सर्च बार यूजर्स के नाम और ग्रुप्स के आधार पर बातचीत को ऊपर करेगा. ये फीचर काफी यूजफुल है. इससे यूजर्स आसानी से किसी भी कन्वर्सेशन को सर्च कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पूरे इनबॉक्स को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये काफी आश्चर्यजनक है Twitter काफी लंबे टाइम के बाद इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए लाया है. यहां पर एक प्वाइंट ये भी है Twitter the DM सर्च बार फीचर इस प्लेटफॉर्म के लिए ज्यादा प्रभावी नहीं है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म को खासकर चैट करने के लिए नहीं बनाया गया है. हालांकि इसको लगातार इम्प्रूव किया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












