
TVS Raider या Super Splendor; 125cc सेगमेंट की इन टॉप बाइक्स में कौन कितनी दमदार?
AajTak
TVS ने हाल में 125cc सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल TVS Raider लॉन्च की है. माना जा रहा है कि दमदार फीचर्स से लैस ये बाइक इस सेगमेंट की टॉप-5 बाइक्स को कड़ी चुनौती देगी. जानें आखिर कितना दम है TVS Raider में...
किसी बाइक का लुक उसके पसंद आने की सबसे पहली वजह होती है. इस मामले में TVS Raider 125cc की बाकी बाइक्स पर बढ़त बनाती नज़र आती है. इसकी बड़ी वजह है इसकी हेडलैंप का स्पोर्टी Naked डिजाइन और Animal Eye लुक. जबकि इस सेगमेंट की बाकी टॉप सेलिंग बाइक जैसे कि Hero Super Splendor, Bajaj Pulsar 125 और Honda Shine में हेडलैंप कवर डिजाइन के साथ आता है. स्पोर्टी लुक के मामले में केवल KTM 125 Duke ही TVS Raider को चुनौती देती है.
125cc का बाइक सेगमेंट विशेष तौर पर माइलेज के लिए जाना जाता है. TVS Raider के बारे में कंपनी का दावा है कि ये प्रति लीटर 67 किमी का माइलेज देगी. अभी इसके ऑन-रोड माइलेज की डिटेल्स आनी बाकी है. वहीं इसी सेगमेंट की Super Splendor का ऑन-रोड माइलेज 57, Pulsar 125 का 50, Honda Shine का 55 और KTM 125 Duke का 40 किमी प्रति लीटर है.
अब अगर बात की जाए 125cc सेगमेंट की गाड़ियों के परफॉर्मेंस की तो इनमें सबसे दमदार है KTM 125 Duke, इसका 124.71cc का इंजन 14.3bhp की मैक्सिमम पावर और 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं Bajaj Pulsar 125 का 124.4cc का इंजन 11.4bhp की मैक्सिमम पावर और 10.8 Nm का पीक टॉर्क, Super Splendor का 124.7cc का इंजन 10.72bhp की मैक्सिमम पावर और 10.6 Nm का पीक टॉर्क, Honda Shine का 124cc का इंजन 10.59bhp की मैक्सिमम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं TVS Raider का 124.8cc का इंजन 11.2bhp की मैक्सिमम पावर और 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









