
Trump Tariff: टैरिफ टेंशन के बीच जयशंकर की ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से हुई बात, क्या बदलेगा सीन?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत पर 26 फीसदी रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. पांच अप्रैल से 10 फीसदी का बेस रेट लागू हो गया है जबकि बाकी बचा 16 फीसदी 9 अप्रैल को लागू होगा. टैरिफ से दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.
टैरिफ वॉर के बीच सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के बीच बातचीत हुई. इस दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जल्द से जल्द सहमति बनने पर चर्चा हुई.
ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत पर 26 फीसदी रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. पांच अप्रैल से 10 फीसदी का बेस रेट लागू हो चुका है जबकि बाकी बचा 16 फीसदी टैरिफ नौ अप्रैल को लागू होगा. इस टैरिफ से दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मार्को रूबियो की बातचीत में भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ पर चर्चा हुई. दोनों देशों के बीच किस तरह संतुलित रूप से कारोबारी संबंध जारी रह सके, इस पर भी चर्चा हुई.
विदेश मंत्री जयशंकर ने पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातकर अच्छा लगा. इंडो पैसिफिक, भारतीय उपमहाद्वीप, यूरोप, मिडिल ईस्ट/पश्चिम एशिया पर खुलकर चर्चा हुई. द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जल्द सहमति की उम्मीद है. आगे भी संपर्क जारी रहेगा.
बता दें कि दोनों देशों के बीच इस साल फरवरी से ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत जारी है. दोनों देशों के बीच 26 से 29 मार्च के बीच ताजा दौर की बातचीत हुई. हालांकि, अमेरिका की ओर से इस बातचीत को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












