
Trump on Houthis: 'नरक में भेज रहे हैं...', हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का टूटा कहर, खड़े होकर अटैक की लाइव कवरेज देखते रहे राष्ट्रपति
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को कह दिया है कि अगर उनकी गतिविधियां नहीं रुकी तो वे उनकी जिंदगी को नरक से भी बदतर कर देंगे. इतना ही नहीं ट्रंप ने हूती विद्रोहियों का समर्थन करने पर ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि हूतियों के समर्थन को तुरंत बंद करना होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर भड़के हुए हैं. वह हूती विद्रोहियों पर इस कदर गुस्सा हैं कि उनके आदेश पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है.
ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को कह दिया है कि अगर उनकी गतिविधियां नहीं रुकी तो वे उनकी जिंदगी को नरक से भी बदतर कर देंगे. इतना ही नहीं ट्रंप ने हूती विद्रोहियों का समर्थन करने पर ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि हूतियों के समर्थन को तुरंत बंद करना होगा.
व्हाइट हाउस ने कहा कि लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हूती के हमलों से रक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप सख्त एक्शन ले रहे हैं. बहुत लंबे समय से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों को हूतियों से खतरा रहा है लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए अब यह नहीं होगा. लेकिन सवाल है कि ट्रंप अचानक हूती विद्रोहियों पर इतना भड़के हुए क्यों हैं?
ट्रंप ने कहा कि आज मैंने यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को मंजूरी दे दी. हूतियों ने लाल सागर में अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंक छेड़ा हुआ है. हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट पर ये लोग हमले कर रहे हैं. इनके प्रति बाइडेन का रवैया कमजोर था, जिस वजह से हूतियों के इरादे बुलंद हुए.
उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से अमेरिका का कोई भी व्यावसायिक जहाज सुरक्षित तरीके से लाल सागर की सुएज नहर से होकर नहीं गुजरा है. अमेरिका का आखिरी युद्धपोत इस रूट से चार महीने पहले गुजरा था, जिस पर हूती विद्रोहियों ने दर्जनभर से ज्यादा हमले किए थे. ईरान समर्थित हूती विद्रोही अमेरिकी जहाजों पर मिसाइल से हमला करते हैं. इससे हमारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा है और निर्दोष लोगों की जिंदगी को भी खतरा हुआ है.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी जहाजों पर हूती हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जब तक हम हमारे उद्देश्य में सफल नहीं हो जाते, हम सैन्य हमला जारी रखेंगे. मैं हूती विद्रोहियों से कहना चाहता हूं कि तुम्हारा समय पूरा हो गया है और अब तुम्हारे हमले रोकने होंगे. अगर तुम्हारे हमले नहीं रुकेंगे तो तुम दोजख की आग में जलोगे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












