
Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, श्रीलंका-बांग्लादेश मैच के चलते रूट डायवर्ट, देखें एडवाइजरी
AajTak
आम दिनों के मुकाबले वीकेंड के बाद यानी सोमवार को सड़कों पर भीड़ ज्यादा होती है. इस बीत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज, 6 नवंबर को श्रीलंका-बांग्लादेश मैच होने वाला है. वहीं, त्योहारी सीजन के चलते शॉपिंग वाली भीड़ भी बढ़ी हुई है. इसके चलते दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज, 6 नवंबर को वर्ल्ड कप का श्रीलंका और बांग्लादेश का मैच होने वाला है. यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा और ये दिल्ली में वर्ल्ड कप का आखिरी मैच है. इसलिए इस मैच को देखने वालों की तादाद ज्यादा हो सकती है. वहीं, त्योहारी सीजन के चलते शॉपिंग का दौर भी जारी है, जो सड़कों पर भीड़ बढ़ा रही है. जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
इन जगह पर वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं
आज, सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात 11.30 बजे तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि राजघाट से आईपी तक बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इन इलाकों में रूट डायवर्ट या प्रतिबंधित
वहीं, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर रूट डायवर्ट या प्रतिबंधित रहेगा. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों की अनुमति नहीं होगी. एडवाइजरी के मुताबिक, यात्रियों को राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट चौराहे से राजघाट तक जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग तक बचना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






