
Toyota ने पकड़ी रफ्तार तो MG हुई स्लो! Maruti से लेकर Tata तक, जानिए ऑटो सेक्टर का हाल
AajTak
Kia की मशहूर एमपीवी Carens ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है. जनवरी महीने में कंपनी ने इसके कुल 7,900 यूनिट्स की बिक्री की है. वहीं एमजी मोटर को छोड़कर मारुति सुजुकी, टोयोटा और टाटा मोटर्स के लिए भी ये महीना बेहतर रहा है.
आज देश का आम बजट पेश हुआ, साथ वाहन निर्माता कंपनियां भी पिछले जनवरी महीने में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट पेश करने में लगी हैं. कुछ कंपनियों के लिए ये महीना फायदेमंद साबित हुआ तो कुछ को निराशा हाथ लगी है. बीते जनवरी महीने में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने जबरदस्त ग्रोथ की पुष्टी की है तो मोरिस गैराजेज (MG Motor) ने बिक्री में गिरावट की जानकारी दी है. वहीं मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के लिए भी ये महीना फायदेमंद साबित हुआ है. टोयोटा ने सबसे ज्यादा 175% की ग्रोथ दर्ज की है.
Toyota: 175% की बढ़ोतरी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज घोषणा की कि उसकी थोक बिक्री जनवरी 2023 के महीने में 12,835 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 175% अधिक है. कंपनी ने जनवरी 2022 में 7328 यूनिट्स की बिक्री की थी. दिसंबर 2022 में 10,421 यूनिट्स की तुलना में जनवरी की बिक्री में भी 23% की वृद्धि दर्ज की गई है. टीकेएम ने हाल ही में अपने लोकप्रिय टोयोटा हिलक्स और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसे मॉडलों की बुकिंग शुरू करने के साथ ही Hyryder CNG एसयूवी के कीमतों को भी घोषणा की है.
MG Motor: 4.4% की गिरावट
मोरिस गैराजेज के लिए बीता जनवरी महीना कुछ ख़ास कमाल नहीं रहा. SAIC के स्वामित्व वाली MG मोटर इंडिया ने कहा कि, कंपनी की खुदरा बिक्री जनवरी 2023 में 4.4% घटकर 4114 यूनिट्स रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी महीने में में 4,306 यूनिट्स थी. हालांकि ये गिरावट बहुत ही मामूली है, लेकिन कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में ये बेहतर हो जाएगा. कंपनी ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि, सप्लाई चेन में कुछ सुधार के साथ, उत्पादन फिर से गति पकड़ रहा है. हालाँकि, चुनिंदा संस्करण अभी भी प्रभावित हैं.
Maruti Suzuki: 12% की बढ़ोतरी

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












