
TMKOC: 'तारक मेहता...' के 'चंपक चाचा' हुए घायल, शूटिंग के समय लगी चोट! अब कैसी है तबीयत?
AajTak
खबरें हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के चंपक चाचा यानी अमित भट्ट को सेट पर चोट लग गई है. एक्टर को डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा है. फिल्हाल वो शूटिंग भी नहीं कर रहे हैं. अमित भट्ट को चोट लगने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी के सबसे बड़े और हिट शोज में से एक है. शो के हर किरदार को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स ने शो के फैंस को परेशान कर दिया है. खबरें हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चंपक चाचा यानी अमित भट्ट को सेट पर चोट लग गई है.
चंपक चाचा को लगी चोट!
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के चंपक चाचा को चोट लगने के बाद डॉक्टर्स ने कंप्लीट बेड रेस्ट के लिए कहा है. वो फिल्हाल शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं.
रिपोर्ट में शो के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक सीन के लिए एक्टर अमित भट्ट को भागना था, लेकिन भागते हुए एक्टर ने अपना बैलेंस खो दिया और वो जोर से गिर गए. गिरने की वजह से एक्टर को काफी चोट आई है. वे शूटिंग भी नहीं कर रहे हैं. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.
शो के मेकर्स ने भी अमित भट्ट को आराम करने के लिए कहा है. वे सभी एक्टर के चोट लगने से परेशान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. शो के टीम मेंबर्स चाहते हैं कि अमित जल्दी से ठीक होकर सेट पर उन सभी के बीच वापय आ जाएं.
शो ने पूरे किए 14 साल

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












