
TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा में ऐसा क्या कहा कि सदन में पहले ही दिन लगे शेम-शेम के नारे
AajTak
ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने के बाद उन्हें धन्यवाद देते हुए टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने पिछली लोकसभा में विपक्ष के सांसदों के सामूहिक निलंबन का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि इसी सदन से एक दिन में 150 सांसदों का निलंबन इस सदन से हुआ है. सुदीप बंद्योपाध्याय के ऐसा कहते ही विपक्षी सांसदों ने सदन में शेम-शेम के नारे लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के नये अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी. इसके बाद सदन के कई नेताओं ने ओम बिरला को दूसरी बार इस जिम्मेदारी को ग्रहण करने के लिए बधाई दी. इसी सिलसिले में जब कोलकाता उत्तर से टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय सदन में अपनी बात रख रहे थे तो उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि लोकसभा में पहले ही दिन विपक्ष के सांसदों ने शेम-शेम के नारे लगाए.
कोलकाता उत्तर से टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि दूसरी बाद सदन का माननीय स्पीकर बनने पर वे उन्हें बधाई देते हैं. सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस सदन में उनका पहला प्रवेश 12वीं लोकसभा के दौरान हुआ था और इतने लंबे समय में उनका ये अनुभव रहा है कि अगर सदन में आधिकारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष नहीं हो तो सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाती है. लेकिन हमें खुशी है कि इस बार देश को नेता प्रतिपक्ष मिला है.
सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र जिसमें उन्हें असीम आस्था है वो सिस्टम सेकुरलिज्म, साम्प्रदायिक सद्भाव और देश की एकता के मानकों पर चलता है. उन्होंने कहा कि सदन का माहौल इस पर निर्भर करता है कि सत्ता पक्ष का रुख कैसा है? ये मेरा अटूट विश्वास है कि जहां तक संसदीय लोकतांत्रिक परंपरा है सदन में विपक्ष का बोलबाला होना चाहिए. उनके इस बयान पर प्रतिपक्ष के सदस्यों ने मेज बजाकर उनका समर्थन किया.
TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी और एक दिन में 140 सांसदों के निष्कासन की याद दिलाई. इस पर विपक्षी सांसदों ने शेम शेम के नारे भी लगाए. सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि "आसन सत्ताधारी दल के दबाव में न आए, जैसा पहले हुआ है जो अनुभव कहता है." डीएमके… pic.twitter.com/ORa45r2O4J
टीएमसी सांसद ने कहा कि सत्ताधारी दल कैसा व्यवहार करता है इसी से विपक्ष का स्टैंड निर्धारित होता है. उन्होंने कहा, "सर हो सकता है कि आपकी सदिच्छा रही हो, आप अच्छा सोच रहे हों लेकिन कभी-कभी आप सत्ताधारी दल के दबाव में झुकते दिखते हैं, ऐसा मेरा अनुभव कहता है."
सुदीप बंद्योपाध्याय ने पिछली लोकसभा में सांसदों के निलंबन का मामला उठाते हुए कहा कि सर एक दिन में 150 सांसदों का निलंबन इस सदन से हुआ है. सुदीप बंद्योपाध्याय के ऐसा कहते ही विपक्षी सांसदों ने सदन में शेम-शेम के नारे लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी. टीएमसी सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




