
TMC मंत्री बोले- ED जैसी एजेंसियों पर जल्द ही फूटेगा जनता का गुस्सा, BJP अपने राज्य में जांच नहीं करवाती
AajTak
बंगाल में ईडी पर हमले के बीच टीएमसी मंत्री का कहना है कि जल्द ही एजेंसियों पर जनता का गुस्सा फूटेगा. टीएमसी का कहना है कि बीजेपी अपने राज्यों में जांच नहीं करती, विपक्षी शासित राज्यों में एजेंसियां भेजती है और परेशान करती है.
बंगाल में ईडी पर हमले के बीच टीएमसी मंत्री का कहना है कि जल्द ही एजेंसियों पर जनता का गुस्सा फूटेगा. टीएमसी का कहना है कि बीजेपी अपने राज्यों में जांच नहीं करती, विपक्षी शासित राज्यों में एजेंसियां भेजती है और परेशान करती है. टीएमसी के मंत्री सोवनदेब चटर्जी ने कहा कि हमारे पास छात्र और युवा लोग हैं. बीजेपी के पास ये नहीं हैं. उनके पास ईडी और सीबीआई हैं. भाजपा के पास लोकतंत्र को नष्ट करने की मशीनें हैं, हमें उनके खिलाफ लड़ते रहना होगा.
उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ एक जगह जनता का गुस्सा फूटा है. इसके बाद बंगाल में जगह जगह जन विस्फोट होगा. और जहां जहां भारत वर्ष में BJP की सरकार नहीं है वहां पर ED जा रही है. TMC मंत्री ने कहा कि असम में हेमंत विश्व शर्मा युधिष्ठिर के बेटे हैं. जहां BJP की सरकार है वहां पर ED और CBI को भ्रष्टाचार नहीं दिखाई पड़ रहा है. समूचे भारतवर्ष में ये जन विस्फोट होगा.
सोवनदेब चटर्जी ने कहा, CAG के मुताबिक बीजेपी सरकार में 5.7 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, CAG केंद्र सरकार की संस्था है, ये मैं नहीं कह रहा. भाजपा सभी विपक्ष शासित राज्यों में ईडी और एजेंसियां भेजती है, उन्हें भाजपा शासित राज्यों में कोई भ्रष्टाचार नजर नहीं आता. असम के हिमंत बिस्वा सरमा के बारे में क्या कहना है? सोवनदेब चटर्जी ने कहा कि जन आक्रोश होगा, हमने एक जगह देखा है, भविष्य में पूरे देश में ऐसा जन आक्रोश होगा.
'झारखंड में भी ED के लोगों पर हो सकता है हमला' झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ईडी अधिकारियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्वीटर ) हैंडल पर ईडी अधिकारियों/कर्मचारियों पर उसी तरह से हमले की आशंका जताई है, जैसा पश्चिम बंगाल में देखा गया है. उन्होंने पीएमओ, गृह मंत्रालय, ईडी निदेशक, झारखंड पुलिस और अन्य को टैग किया है.
उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले 5 जनवरी को हमले के लिए जाल बिछाया गया था. मरांडी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस काम के लिए कुछ सुपारी गुंडों को काम पर रखा गया है. उन्हें हवाईअड्डा क्षेत्र के पास रखा गया था जहां ईडी कार्यालय स्थित है. मरांडी ने कहा कि ईडी अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसाने या उन्हें नकदी का लालच देकर फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्हें डराया-धमकाया भी गया.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



