
TMC पार्टी ऑफिस में देखे गए बंगाल BJP विधायक, पाला बदलने की अटकलें शुरू
AajTak
भाजपा विधायक और बंगाली अभिनेता हिरन चटर्जी की तस्वीर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पश्चिम मिदनापुर के पर्यवेक्षक अजीत मैती के साथ देखी गई है. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीर कोलकाता में एक टीएमसी पार्टी कार्यालय के अंदर ली गई थी. तस्वीर के बैक ग्राउंड में टीएमसी का बैनर है.
भाजपा विधायक और बंगाली अभिनेता हिरन चटर्जी की तस्वीर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पश्चिम मिदनापुर के पर्यवेक्षक अजीत मैती के साथ देखी गई है. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीर कोलकाता में एक टीएमसी पार्टी कार्यालय के अंदर ली गई थी. तस्वीर के बैक ग्राउंड में टीएमसी का बैनर है.
दरअसल, लंबे समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा विधायक हिरन चटर्जी तृणमूल में शामिल होने जा रहे हैं. अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है. हालांकि, इस संबंध में तृणमूल या हिरन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
भाजपा अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के 24 घंटे के भीतर ये तस्वीर सामने आई है. जेपी नड्डा ने नदिया जिले में भाजपा की एक रैली की अध्यक्षता की थी, जिसमें उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी दोनों थे.
तस्वीर को लेकर इसलिए भी चर्चा हो है रही कि बीजेपी के दो विधायक, जिनमें से एक सेलेब्रिटी थे, अभिषेक बनर्जी से पिछले हफ्ते कोलकाता में मुलाकात की थी.
हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल दौरे पर कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर पहुंच चुका है. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की जो भी योजनाएं होती हैं, उनका लाभ बंगाल की जनता को नहीं मिल पाता है. कई मुद्दों पर इसी तरह से नड्डा ने ममता पर निशाना साधा.
जेपी नड्डा ने कहा कि आपने पीएम आवाज योजना और कुछ दूसरी योजनाओं में काफी भ्रष्टाचार किया है. जब जांच शुरू होती है आप हमारे खिलाफ ही बोलने लगती हैं. मेरे दोस्तों आप मुझे बताएं कि क्या आपको तृणमूल की गुंडागर्दी से छुटकारा नहीं चाहिए. अब मैं जब भी ये सब बोलता हूं, दीदी नाराज हो जाती हैं. मैं तो उन्हें हमेशा से कहता हूं कि आप नाराज क्यों होती हैं. शांत रहिए, संविधान के हिसाब से काम कीजिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






