
TMC नेता मुकुल रॉय ने जताई अमित शाह से मुलाकात की इच्छा, BJP नेता बोले- उनमें कोई दिलचस्पी नहीं
AajTak
TMC नेता मुकुल रॉय इन दिनों चर्चा में हैं. उन्हें लेकर पहले खबर आई थी कि वह लापता हो गए हैं. ये दावा उनके ही बेटे शुभ्रांशु ने किया था. अब उनकी बीजेपी में वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं मुकुल रॉय ने कहा कि वह अमित शाह से मुलाकात करना चाहते हैं. हालांकि बंगाल के बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया है कि पार्टी को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की बीजेपी में वापसी की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल बीजेपी को उनमें कोई दिचलस्पी नहीं है. वहीं, पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने न तो मुझसे चर्चा की ना ही किसी अन्य बीजेपी नेता से. हालांकि टीएमसी नेता ने कहा कि वह अमित शाह से मुलाकात करना चाहते हैं. वह अब भी भाजपा के ही विधायक हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने हुगली में रैली के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल बीजेपी को मुकुल रॉय में कोई भी दिलचस्पी नहीं है. उधर, सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुकुल रॉय ने अपनी राजनीतिक विचारधारा के कारण हमारी पार्टी छोड़ी थी. उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले न तो मुझसे बातचीत की, ना ही किसी अन्य बीजेपी नेता से उन्होंने चर्चा की.
वहीं, वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय ने मंगलवार रात कहा कि वह अब भी भाजपा के ही विधायक हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करना चाहते हैं. साथ ही कहा कि वह बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में देर रात कहा कि मैं बीजपी विधायक हूं. मैं भाजपा के साथ रहना चाहता हूं. पार्टी ने यहां मेरे रहने की व्यवस्था की है. मैं अमित शाह और ज पी नड्डा से मुलाकात करना चाहता हूं.
टीएमसी नेता सोमवार रात को कुछ निजी काम से दिल्ली की यात्रा पर थे. वहीं उनके बेटे शुभ्रांशु ने दावा किया था कि उनके पिता लापता हो गए हैं. इतना ही नहीं, शुभ्रांशु का कहना है कि उनके पिता को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. वह मानिसक रूप से बीमार हैं. उन्हें डर्टी पॉलिटिक्स में घसीटा गया है. ऐसा टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है. अगर मेरे पिता अब बीजेपी में शामिल होते हैं तो वह मानसिक रूप से अस्थिर हालत में ऐसा करेंगे.
टीएमसी ने कहा कि मैं काफी समय से ठीक नहीं था, इसलिए मैं राजनीति से दूर था. लेकिन अभी मैं ठीक हूं और फिर से राजनीति में सक्रिय रहूंगा. उन्होंने कहा कि उन्हें 100 फीसदी भरोसे के साथ कहता हूं कि अब कभी भी टीएमसी में शामिल नहीं होंगे. रॉय के पास अपने बेटे शुभ्रांशु को लेकर कहा कि उन्हें भी बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए सबसे परफेक्ट होगा.
मुकुल रॉय ने सोमवार रात को दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से कहा था कि मैं किसी खास एजेंडे से दिल्ली नहीं आया. मैं कई सालों से सांसद हूं. क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले मैं नियमित रूप से दिल्ली आता था.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








