
TikTok के साथ चीन ने कर दिया खेला? अमेरिका से डील के बाद एप में कई खराबी, वीडियो पोस्ट भी बंद
AajTak
अमेरिका के साथ नई डील के बाद TikTok एक बार फिर विवादों में है. दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने ऐप में लॉगिन, वीडियो पोस्ट और फीड से जुड़ी गंभीर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की है. डाउनडिटेक्टर पर 36 हजार से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह गड़बड़ी डील के बाद हुए बदलावों से जुड़ी है.
अमेरिका के साथ नई डील के बाद TikTok एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह तकनीकी समस्याएं हैं. रविवार, 25 जनवरी को दुनियाभर के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि TikTok सही तरीके से काम नहीं कर रहा. कई यूजर्स ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, तो कुछ वीडियो रीपोस्ट करने या नई वीडियो अपलोड करने में असमर्थ दिखे.
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 4 बजे TikTok की सर्विस में आई खराबी अपने चरम पर थी. उस समय 36,000 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट दर्ज कराई. हालांकि दिन चढ़ने के साथ रिपोर्ट्स की संख्या घटी, लेकिन दोपहर तक भी हजारों यूजर्स ऐप में दिक्कतों का सामना कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन से छीन लिया TikTok, अब कौन होगा नया मालिक और क्या बदल जाएगा
डाउनडिटेक्टर के डेटा के अनुसार, करीब 65 प्रतिशत शिकायतें सीधे ऐप फंक्शन से जुड़ी थीं. वहीं 22 प्रतिशत यूजर्स ने टोटल आउटेज की बात कही और लगभग 23 प्रतिशत लोगों ने फीड से जुड़ी समस्याएं बताईं. कई यूजर्स ने यह भी दावा किया कि उन्हें बार-बार वही वीडियो दिख रहे हैं, जो वे पहले ही देख चुके हैं, जबकि उनकी फीड पहले जैसी क्यूरेटेड नहीं रह गई है.
TikTok का हेल्प सेंटर भी काम नहीं कर रहा!
इस बीच TikTok का हेल्प सेंटर भी कई यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा था. Help Center खोलने पर "Something went wrong. Try again later" का मैसेज दिखाई दिया. वहीं TikTok.com/legal पर नई टर्म्स ऑफ सर्विस देखने की कोशिश करने पर भी एरर मैसेज सामने आया.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










