
'This nation is strong and free', नए साल की शुभकामनाओं में भी दिखा ट्रंप को लेकर ट्रूडो का दर्द
AajTak
नए साल पर ट्रूडो के इस संदेश को लोग डोनाल्ड ट्रंप के उस तंज से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट और ट्रूडो को कनाडा के गवर्नर कहकर संबोधित करते रहे हैं.
नए साल का आगाज हो गया है. दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं. लेकिन उनकी इस बधाई में बड़ा संदेश छिपा हुआ है.
ट्रूडो ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा कि देशभर में काउंटडाउन शुरू हो गया है. फिर चाहे आप देश में हों या फिर विदेश में 2025 आपके लिए नई चुनौतियां और अवसर लेकर आएगा. लेकिन एक चीज जो हम जानते हैं, वो ये है कि ये देश मजबूत है और आजाद है और हमें इसे होम कहने पर गर्व है. हैप्पी न्यू ईयर कनाडा.
नए साल पर ट्रूडो के इस संदेश को लोग डोनाल्ड ट्रंप के उस तंज से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट और ट्रूडो को कनाडा के गवर्नर कहकर संबोधित करते रहे हैं.
ट्रंप और ट्रूडो में क्यो है ठनी?
ट्रूडो पिछले महीने अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास मार-ए-लागो पहुंचे थे. जहां ट्रंप और ट्रूडो ने एक साथ डिनर किया था. इस डिनर के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर कर खुशी हुई. मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलना चाहूंगा ताकि हम टैरिफ और ट्रेड पर अपनी चर्चा जारी रख सकें. इसके नतीजे बेहतरीन होंगे.
ट्रंप की इस प्रतिक्रिया के बाद यह सवाल उठने लगा था कि आखिर ट्रंप ने ट्रूडो को गवर्नर क्यों कहा? ट्रंप ने डिनर के दौरान ट्रूडो को ऑफर दिया था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. हालांकि, यह ऑफर मजाक-मजाक में दिया गया था. लेकिन ट्रूडो ये सुनकर असहज हो गए और हंसने लगे.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







