
The Kashmir Files पर बोले शाह- कांग्रेस शासन में किस तरह आतंक ने घाटी को जकड़ा, जानने के लिए देखनी चाहिए फिल्म
AajTak
अमित शाह ने कहा है कि जिन लोगों ने इसे नहीं देखा है उन्हें कांग्रेस शासन के दौरान कश्मीर घाटी को अत्याचार और आतंक ने किस तरह से जकड़ लिया, ये जानने के लिए द कश्मीर फाइल्स देखनी चाहिए.
'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान कश्मीर घाटी को अत्याचार और आतंक ने किस तरह से जकड़ लिया ये जानने के लिए ये फिल्म देखनी चाहिए. अमित शाह ने कहा कि जब आपने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तब उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया.
अमित शाह ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया गया तब लोगों को इस बात का अहसास हुआ कि नरेंद्र भाई जैसे मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता नेतृत्व कर रहे हों तो कुछ भी असंभव नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश शीर्ष निर्यातक देशों की श्रेणी में आया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत मोदी की नीतियों की स्वीकृति का प्रमाण पत्र है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की बड़ी जीत देश के लोगों के नरेंद्र भाई में भरोसे को दिखाती है. इन चारों राज्यों में कांग्रेस खत्म हो गई है. अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत 367 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ की थी. कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी घमासान मचा हुआ है. फिल्म की रिलीज के बाद से कांग्रेस पार्टी और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











