
The Kapil Sharma Show Wrap Up: कपिल शर्मा की रैपअप पार्टी का BTS वीडियो, नाच-गाना खूब मचा धमाल
AajTak
बीटीएस वीडियो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कपिल की पत्नी गिन्नी सभी नजर आए. कपिल और गिन्नी ने कपल डांस भी किया. कपिल ने मीका सिंह के गाने 'सावन में लग गई आग' के साथ पार्टी को खत्म किया. शो जरूर बंद हो रहा है, पर एक हैप्पी नोट के साथ.
दर्शकों को हंसाने वाले और सभी सेलिब्रिटीज को एक मंच पर लाने वाले पॉपुलर टीवी रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो अब बंद होने जा रहा है. शो के रैप अप की वीडियोज सामने आई हैं. अर्चना पूरन सिंह ने शो के आखिरी दिन का बीटीएस वीडियोज शेयर किया है, जिसमें खूग मस्ती और धमाल मचा हुआ है.
पूरी टीम एक दूसरे के साथ नाच-गा रहे हैं. कपिल शर्मा ने भी आखिरी दिन के शेड्यूल में अपनी सिंगिंग टैलेंट को खुलकर पेश किया. वे अपनी टीम कह मस्ती को रिकॉर्ड भी करते जा रहे हैं. बीटीएस वीडियो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कपिल की पत्नी गिन्नी सभी नजर आए. कपिल और गिन्नी ने कपल डांस भी किया. कपिल ने मीका सिंह के गाने 'सावन में लग गई आग' के साथ पार्टी को खत्म किया. शो जरूर बंद हो रहा है, पर एक हैप्पी नोट के साथ.
करण कुंद्रा ने खरीदा 20 करोड़ का फ्लैट! सी-फेसिंग ड्रीम हाउस में है प्राइवेट लिफ्ट-स्विमिंग पूल
जुग जुग जियो स्टारकास्ट के साथ कपिल की मस्ती
शो में इससे पहले जुग जुग जियो की स्टारकास्ट पहुंची थी. कपिल ने फिल्म की कास्ट कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली, वरुण धवन सभी के साथ फुल टू मस्ती की. अपने जोक्स से सभी का खूग मनोरंजन किया.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












