
The Fame Game: फैन्स का इंतजार खत्म, स्टारडम के काले सच से रूबरू कराने आ रहीं Madhuri Dixit, इस दिन आएगा ट्रेलर
AajTak
टीजर में देखा जा सकता है कि अनामिका आनंद रेड कारपेट पर खड़ी होकर मीडिया से रूबरू हो रही हैं. चेहरे पर मुस्कान है और काफी शानदार आउटफिट भी पहना हुआ है. हालांकि, इस मुस्कुराहट के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है जो आपको माधुरी की इस सीरीज को देखने के बाद पता चलेगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, एक्ट्रेस 'द फेम गेम' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. इस सीरीज का ट्रेलर कल यानी 10 फरवरी को रिलीज होने वाला है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए दी है. माधुरी ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए अनामिका आनंद की लाइफ की एक झलक दिखाई है. माधुरी दीक्षित, सीरीज में यह किरदार निभाती नजर आएंगी. अनामिका फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. वह स्टारडम के पीछे का काला सच बताती इस सीरीज में दिखाई देंगी. कुछ दिनों पहले इस सीरीज का पोस्टर रिलीज किया गया था. इसके जरिए फैन्स, अनामिका आनंद और उनके परिवार से रूबरू हुए थे. सीरीज में मानव कौल और संजय कपूर समेत कई बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












