
'ये भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं', नॉर्थ-ईस्ट लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए अक्षय कुमार, भेदभाव पर कही ये बात
AajTak
अक्षय कुमार ने अपने टीवी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर नस्लवाद जैसे एक अहम मुद्दे पर बात की. उन्होंने उन नॉर्थ-ईस्ट इंडियन लोगों के लिए आवाज उठाई, जिन्हें अपने लुक्स को लेकर रेसिज्म का सामना करना पड़ता है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक स्टार भी हैं, जिन्हें हर कोई देखना और सुनना पसंद करता है. अक्षय कई लोगों को प्रेरित करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं. अपने गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर हाल ही में अक्षय ने एक ऐसे मुद्दे को नेशनल टीवी पर पेश किया, जिसे अक्सर आम जनता नजरअंदाज कर देती है.
अक्षय के शो पर आए नॉर्थ-ईस्ट से कंटेस्टेंट्स
अक्षय कुमार के शो के हालिया एपिसोड में तीन बहनें आईं, जो जन्म से ट्रिपलेट पैदा हुईं. वो नॉर्थ-ईस्ट के असम से आती हैं, जो पिछले कुछ वक्त से मुंबई में रह रही हैं. अक्षय के शो पर तीनों बहनों ने काफी अच्छा खेल दिखाया. इस दौरान एक्टर और शो के होस्ट ने उनसे उनके बारे में कुछ सवाल किए.
तीनों बहनों ने बताया कि उन्हें मुंबई शहर में आए काफी समय हो चुका है. वो वहां काफी सुरक्षित महसूस करती हैं. उन्हें मुंबई बाकी शहरों से काफी सुरक्षित लगता है. अक्षय ने ये बात सुनकर मुंबई पुलिस की तारीफ की. आगे तीनों में से एक बहन ने एक्टर के सामने अहम मुद्दा पेश किया. उन्होंने बताया कि चूंकि वो नॉर्थ-ईस्ट से हैं और उनकी शक्ल बाकी देशवासियों से काफी अलग दिखती है, इसलिए उन्हें मुंबई शहर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. लोग उन्हें कोरोना वायरस और चाइनीज कहकर पुकारते हैं.
ट्रिपलेट्स की बात सुनकर अक्षय भी थोड़े नाखुश दिखे. उन्होंने कहा कि वो उनकी बातें पूरी तरह समझ सकते हैं. एक्टर ने बताया कि उनके साथ भी एक लड़का काम करता है, जो नॉर्थ-ईस्ट से है. अक्षय ने शो पर अपने साथ काम करने वाले किन को बुलाया, जो मणिपुर से है. किन ने बताया कि उन्हें भी अपने अलग दिखने की वजह से काफी भेदभाव का सामना करना पड़ता है. वो कहते हैं कि उन्हें हर जगह ये कहा जाता है कि वो चीन से हैं, उन्हें चिंकी, मोमो, नेपाली जैसी बातें कही जाती हैं.
नॉर्थ-ईस्ट के सपोर्ट में क्या बोले अक्षय?

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












