
The Archies First Look: अगस्त्य नंदा-सुहाना खान की डेब्यू फिल्म से पहली झलक आई सामने, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई, Video
AajTak
ये नए स्टार्स का इंट्रोडक्शन वीडियो है. वीडियो में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर फिल्म के बाकी यंग स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सभी यंग सेलेब्स वीडियो में हंसते-मुस्कुराते, उछलते-कूदते और नाचते दिख रहे हैं. कोई गिटार बजा रहा है, तो कोई बबल फुला रहा है. साइकिल पर कोई घूम रहा है, तो वहीं सभी मिलकर पिकनिक मना रहे हैं.
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. तीनों डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का इंतजार काफी समय से हो रहा था. अब इसका पहला लुक भी शेयर कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म से जुड़े एक मजेदार को जोया अख्तर ने शेयर किया है. वीडियो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को देखा जा सकता है.
सामने आया द आर्चीज का फर्स्ट लुक
ये नए स्टार्स का इंट्रोडक्शन वीडियो है. वीडियो में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर फिल्म के बाकी यंग स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सभी यंग सेलेब्स वीडियो में हंसते-मुस्कुराते, उछलते-कूदते और नाचते दिख रहे हैं. कोई गिटार बजा रहा है तो कोई बबल फुला रहा है. साइकिल पर कोई घूम रहा है, तो वहीं सभी मिलकर पिकनिक मना रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने दिया आशीर्वाद
इसके बाद सभी के नाम लिखे आते हैं. वीडियो में अगस्त्य, सुहाना और खुशी के साथ एक्टर डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा हैं. सभी को रेट्रो के कपड़ों में देखा जा सकता है. जोया अख्तर ने बताया था कि वह द आर्चीज को उसके ओरिजिनल अंदाज में बनाने वाली हैं. इस फिल्म में मस्ती के साथ-साथ मिस्ट्री भी होगी. वैसे अमिताभ बच्चन अपने नाती के डेब्यू से काफी खुश हैं. उन्होंने अगस्त्य नंदा को बधाई भी दी है.
Sohail Khan DIVORCE : अरबाज के बाद सलमान खान के दूसरे भाई लेंगे तलाक, टूटने जा रही सोहेल की शादी

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










