
Thailand Tour Package: IRCTC लॉन्च कर रहा थाईलैंड का हवाई टूर, जानिए किराया और डिटेल्स
AajTak
Thailand Tour, Indian Railways: IRCTC अपने यात्रियों के लिए थाईलैंड का एक टूर पैकेज लेकर आया है. 5 रातों और 6 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 5 दिसंबर को संचालित किया जाएगा. इस टूर के दौरान पर्यटकों को थाईलैंड के सभी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी.
IRCTC Thailand Tour Package, Indian Railways: अगर आप साल के आखिरी महीने में थाईलैंड की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. पांच रात और 6 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 5 दिसंबर को संचालित किया जाएगा. इस टूर के दौरान पर्यटकों को थाईलैंड के सभी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी.
इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण इस पैकेज में पटाया में अलकजार शो,कोरल आईलैण्ड एव नांग नूच ट्रापिकल गार्डन, बैंकॉंक में जेम्स गैलरी, बैंकॉंक का हाफ डे सिटी टूर, चाओ प्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड तथा मरीन पार्क आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जाएगा.
यहां जानिए टूर का पूरा डिटेल इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैकॉक (थाइलैण्ड) वाया कोलकाता एवं वापसी की यात्रा बैकॉक (थाइलैण्ड) से लखनऊ वाया बेगंलुरू की गई है. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, वीजा फीस, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट,लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी.
जानिए कितना है किराया और कैसे करें बुकिंग थाईलैंड के इस टूर पैकेज का दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 62,900/- रुपये प्रति व्यक्ति एवं एक व्यक्ति के लिए पैकेज मूल्य 73,700/- रुपये निर्धारित किया गया है.इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ आधार पर की जायेगी.
इस यात्रा की बुकिंग के लिए लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है साथ ही साथ आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे.अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है. यह सभी नंबर लखनऊ के हैं. 8287930922/8287930902/8287930911
बुकिंग के समय आवश्यक डाक्युमेंट इस टूर पैकेज की बुकिंग के दौरान 6 महीने के लिए वैध पासपोर्ट का होना अति आवश्यक है. साथ ही छह महीने का बैंक स्टेटमेंट (मूल या बैंक द्वारा प्रमाणित) होना चाहिए.समकक्ष न्यूनतम वर्तमान शेष राशि के साथ प्रति व्यक्ति 700 अमरीकी डालर या प्रति परिवार 1400 अमरीकी डालर रहनी चाहिए.इसके साथ ही आवेदक की दो फोटो (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं) आकार- 3.5,4.5 सेमी, सफेद पृष्ठभूमि और मैट फिनिश, बैक साइड पर आवेदक के हस्ताक्षर के साथ होनी चाहिए.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



