
TGIKS: कपिल शर्मा ने लगवाए ठहाके, सुनील ग्रोवर ने किया फ्लर्ट, हंस-हंस कर बेहाल हुईं प्रियंका चोपड़ा
AajTak
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का 20 दिसंबर से आगाज होने वाला है. चौथे सीजन की पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा बनेंगी. शो के प्रोमो में प्रियंका हंस हंस कर बेहाल होती दिखाई दीं. वो कहती हैं कि मैं भूल गई थी कि कितना हंसाते हैं.
बस 3 दिन का इंतजार और द ग्रेट इंडियन कपिल शो का आगाज होने वाला है. हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया गया. शो के पहले एपिसोड की शुरुआत ग्लोबल स्टार, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अपीयरेंस से होगी. इसकी झलक देख फैंस दीवाने हो रहे हैं. यूजर्स अपना एक्साइटमेंट शो करते हुए कह रहे हैं कि अब आएगा ना मजा.
कपिल की गेस्ट बनीं प्रियंका चोपड़ा
कपिल शर्मा के हिट कॉमेडी शो का ये चौथा सीजन होगा. जहां वो फिर से फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. कपिल कहते हैं- इसमें चार गुना मस्ती, मैडनेस और मजा होने वाला है. शो में प्रियंका चोपड़ा पहली गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. इसका फर्स्ट एपिसोड 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर 8 बजे से स्ट्रीम किया जा सकेगा.
प्रोमो में प्रियंका के साथ कपिल और सुनील ग्रोवर फ्लर्ट करते नजर आए. हालांकि प्रियंका भी कपिल को जवाब देने में पीछे नहीं रहीं. कपिल ने प्रियंका से इंग्लिश में बात की और कहा कि मेरी फिल्म आई है, जिसके लिए मैं फिट हुआ. अब आप मुझसे इंग्लिश में बात कर सकती हैं. लेकिन जब प्रियंका ने अपनी अंग्रेजी में बात करनी शुरू की तो कपिल की बोलती बंद हो गई.
शो का प्रोमो जारी कर लिखा गया- मस्तीवर्स में देसी गर्ल की एंट्री होने वाली है.
कपिल-सुनील ने किया फ्लर्ट













